Spread the love

पेट दर्द की समस्या, निकला मृत भ्रूण

हल्द्वानी। गौलापार निवासी युवती पेट दर्द की समस्या लेकर महिला अस्पताल आई । लेकिन जब डॉक्टर ने चेकअप किया तो पेट में मृत भ्रूण पाया गया। वही 18 वर्षीय युवती ने मृत भ्रूण को जन्म दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  मूलरूप से मिलक जिला रामपुर (यूपी) निवासी युवती गौलापार खेड़ा में अपने परिवार के साथ रहती है।कुछ दिन से पेट में दर्द की समस्या बता रही युवती अपने परिवार सहित महिला अस्पताल पहुंची। जब जांच की गई तो महिला के पेट में मृत भ्रूण की पुष्टि हुई । भ्रूण करीब चार से पांच माह का बताया जा रहा है। महिला के पेट से मृत भ्रूण को निकाल दिया गया है।

अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला की गर्भवती होने के समय वह युवती नाबालिग थी। इसके चलते पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल उमेश मलिक ने कहा है कि संबंधित थाने को जांच करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि परिजनों की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।


Spread the love

You missed