उत्तराखण्ड में कांग्रेस को झटका
ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, डॉ सुरेश गंगवार ने दिया इस्तीफा
हरीश बिष्ट ने की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण
हल्द्वानी। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य डॉ हरीश बिष्ट ने कांग्रेस की नीतियों से नाराज होकर आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। किच्छा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ हरीश बिष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक पटल पर भारत का मान सम्मान तेजी से बढ़ाने के चलते भाजपा की नीति से वह अत्यंत प्रभावित है। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दे की उनकी पत्नी भी कई बार ब्लॉक प्रमुख रही है एवं वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दर्जा राज्य मंत्री सुरेश चंद्र भट्ट, विवेक सक्सेना और नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा शामिल थे। उनके साथ हैड़ाखान के ग्राम प्रधान नवीन पलडिया और पूर्व सैनिक तथा समाजसेवी कुंदन सिंह जीना आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
वही दूसरी तरफ उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ डॉ सुरेश गंगवार ने भी कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। दोनों ने अपना इस्तीफ़ा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। दोनों के इस्तीफा देने का कारण पार्टी में कार्यकर्त्ताओ का सम्मान और कांग्रेस पार्टी की नीति जन विरोधी होना मन जा रहा है। अभी तक किसी दुसरे दल मैं जाने की ये बारे में दोनों के द्वारा कुछ भी जानकारी नहीं दी गयी है।
