सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

अतिक्रमण के खिलाफ JCB फिर तैयार

बागजाला क्षेत्र में फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

हल्द्वानी। अतिक्रमण के खिलाफ सरकारी विभाग एक बार फिर बड़ी कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी कर रहा है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौलापार स्थित बागजाला क्षेत्र में वन विभाग फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है।

प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी के मुताबिक बागजाला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, जिसको हटाने को लेकर नोटिस तामील कराई जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

डीएफओ हिमांशु बागड़ी (तराई पूर्वी वन प्रभाग) ने बताया कि 100 हेक्टेयर से ज्यादा वन भूमि पर करीब 300 कच्चे- पक्के अवैध कब्जे है, जिन्होंने वन भूमि पर अतिक्रमण किया है।

वन भूमि पर किए गए सभी अतिक्रमणों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है. मार्किंग और नोटिस के बाद भारतीय वन अधिनियम के तहत वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले सभी तरह के लीगल प्रोसेस पूरे किए जाएंगे नोटिस जारी होने के बाद अतिक्रमणकारियों को सुनवाई के साथ दस्तावेज दिखाने का मौका दिया जाएगा।

डीएफओ हिमांशु बंगड़ी ने बताया सही तथ्य नहीं पाए जाने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि गौलापार क्षेत्र के बागजाला क्षेत्र में करीब 100 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर अतिक्रमण किया गया है।

जिसको हटाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि बागजाला क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर भी वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, इन क्षेत्रों में भी मार्किंग करने का काम किया जा रहा है।


Spread the love