Spread the love

उत्‍तराखंड में हुए उपचुनाव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, बदरीनाथ और मंगलौर दोनों सीटों में कांग्रेस जीती

उत्‍तराखंड में दो विधानसीटों पर हुए उपचुनाव के प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला आज शनिवार को हो गया है। बदरीनाथ और मंगलौर दोनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

बदरीनाथ से कांग्रेस प्रत्‍याशी लखपत बुटोला तो मंगलौर से कांग्रेस प्रत्‍याशी काजी निजामुद्दीन विजयी हुए हैं। बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भण्डारी द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने के बाद विधायकी से इस्तीफा देने और मंगलौर के विधायक के स्वर्गवाश के बाद खाली पड़ी सीटों में विगत 10 जुलाई को मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट समेत कुल दो सीटों पर उपचुनाव हुआ।

चुनाव परिणाम के लिए आज यानी 13 जुलाई को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। इन सीटों में आये नतीजों ने लोगों को चौका दिया है। क्योंकि सत्ताधारी भाजपा को दोनों सीटों पर बढ़ा झटका लगा है। पूरी धामी सरकार इन दो सीटों में जीत के लिए जुटी हुई थी मंगलौर में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 422 वोटों के करीबी अंतर से हराया, जबकि बदरीनाथ में कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को 5095 वोटों से परास्त कर दिया।

हरिद्वार जिले की यह मुस्लिम बहुल सीट भाजपा लिए हमेशा हार का कारण है। यहां अब तक हुए सभी चुनावों में पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और इस बार भी बीजेपी अपने इरादे में फेल हो गई, बीजेपी के लिए अच्छी बात यह रही कि अब तक यहां तीसरे नंबर पर रहने वाली भाजपा ने इस बार कांटे की टक्कर दे दी। कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को 31727 वोट मिले, भाजपा के करतार भड़ाना को 31305 वोट मिले जबकि बसपा के उबैदुर्र रहमान को 19559 मत प्राप्त हुए।

वहीं बदरीनाथ विधानसभा सीट पर भी भाजपा को झटका लगा है। यहां कांग्रेस के लखपत बुटोला ने भाजपा के राजेंद्र भंडारी को 5095 वोटों से परास्त कर दिया। बुटोला को कुल 28161 वोट मिले जबकि राजेंद्र भंडारी को 22937 वोट मिले। इस हार के साथ भंडारी के सियासी भविष्य पर भी कई सवाल उठ लगे हैं।


Spread the love

You missed