Spread the love

उत्तराखंड: एक क्लिक करते ही सामने आएगी जमीन की जन्म कुंडली, इस पोर्टल में मिलेगा जवाब

अगर आप भूमि खरीदने जा रहे हैं तो अब आपको स्वभूमि पोर्टल के माध्यम से इलाके में भूमि का सर्किल रेट, सड़क से दूरी, सड़क की चौड़ाई, उसके आसपास के दायरे में अस्पताल, विद्यालय और जहां पर भूमि खरीदने की योजना बना रहे हैं, उसके आसपास के भूमि का सर्किल रेट समेत अन्य जानकारी भी मिल जाएगी। जमीन के सर्किल रेट से लेकर आदि क्या-क्या हैं? यह सवाल खरीदार के जहन में आते हैं। इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए वह कई बार एजेंट से संपर्क करते हैं। और इस कारण उन्हें बहुत से फालतू पैसे खर्च करने पड़ते हैं अब इन सवालों का जवाब स्वभूमि पोर्टल के माध्यम से मिल जाएगा। रजिस्ट्री विभाग ने इसका बीटा वर्जन (ट्रायल) लांच भी कर दिया है।पोर्टल के माध्यम से स्टांप शुल्क का आकलन भी किया जा सकेगा। रजिस्ट्री विभाग ने संबंधित पोर्टल का पोस्टर हल्द्वानी समेत प्रदेश के अन्य कार्यालयों में लगा दिया है। इसके माध्यम से विभाग आम लोगों से सुझाव और फीडबैक भी मांग रहा है जिससे आवश्यकता अनुसार पोर्टल में सुधार भी किया जा सकेगा।

जमीन संबंधी रिकार्ड की जानकारी के लिए भूलेख पोर्टल

इस पोर्टल के अलावा देवभूमि भूलेख वेबसाइट है से जमीन का रिकॉर्ड पता किया जा सकता है। इसमें भूमि किसके नाम पर है, किस श्रेणी की है, जमीन बंधक है या नहीं आदि जानकारी मिल जाती है।

 


Spread the love

You missed