सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

इलेक्ट्रॉनिक चैनल की महिला पत्रकार से अभद्रता, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी:- प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नैनीताल जिले के लालकुआं से सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने महिला पत्रकार से अभद्रता कर दी।

जानकारी के अनुसार महिला से छेड़छाड़ के मामले में लालकुआं कोतवाली पहुंचे कथाकथित हिंदूवादी संगठन के कुछ युवकों ने लालकुआं निवासी इलेक्ट्रॉनिक चैनल की महिला पत्रकार से अभद्रता कर दी। इस मामले मे पत्रकारों में गहरा आक्रोश जताया। रविवार दोपहर लालकुआं व हल्द्वानी के पत्रकारों ने लालकुआं पुलिस से मिलकर दोषी युवाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्राप्त सूचना के अनुसार लालकुआं कोतवाली में 7 सितंबर 2024 को पत्रकार अंजली पंत अपने काम के सिलसिले में कोतवाली लालकुआं गई थीं। वहां  बातचीत के दौरान हिमांशु जोशी नामक व्यक्ति पुलिस से किसी लड़के से मिलने की जिद करने लगा। जब पुलिस ने उसे रोका तो उसने अपशब्द कहे। इसी दौरान  हिमांशु जोशी और उसके साथियों ने अंजली पंत पर अभद्र टिप्पणी कर दी,  उन्होंने कहा पुलिस यहां पत्रकारों  को बैठा कर रखती है और इसके बाद पत्रकारों पर फर्जी खबरें छापने और दलाल होने के आरोप लगाए।

इस घटना से अंजली पंत बेहद आहत हुईं और उन्होंने इसे मानसिक उत्पीड़न का मामला बताया।अंजली पंत ने घटना के तुरंत बाद कोतवाली लालकुआं में एफ.आई.आर. दर्ज कराने की तहरीर दी। उन्होंने हिमांशु जोशी, रमेश जोशी और उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मामले में पुलिस ने महिला पत्रकार अंजलि की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


Spread the love