Spread the love

साइबर अपराधियों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर: एसपी बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोड़के के नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छह अलग-अलग मामलों में करीब 7,24,079 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि विवादित किशोर भी शामिल है, जिसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

एसपी श्री चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद बागेश्वर पुलिस साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सक्रिय है। पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय लाल साह के मार्गदर्शन में कोतवाली बागेश्वर में दर्ज मुकदमों की जांच और कार्रवाई की जा रही है। जिन मामलों में कार्रवाई की गई है, वे निम्नलिखित हैं:

  1. मुकदमा संख्या 65/2024, धारा 3(5), 318(4) बीएनएस और 66 (डी) आईटी एक्ट

  2. मुकदमा संख्या 66/2024, धारा 3(5), 318(4) बीएनएस और 66 (डी) आईटी एक्ट

  3. मुकदमा संख्या 58/2024, धारा 420 भादवि और 66 (सी) (डी) आईटी एक्ट

  4. थाना कपकोट में मुकदमा संख्या 17/2024, धारा 420 भादवि

  5. थाना काण्डा में मुकदमा संख्या 15/2024, धारा 420 भादवि और 66 (डी) आईटी एक्ट

  6. थाना काण्डा में मुकदमा संख्या 12/2024, धारा 420 भादवि

पुलिस ने इन मामलों में तकनीकी विश्लेषण कर संलिप्त आरोपियों की पहचान की और उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी। खासकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते का इस्तेमाल करते हुए एक लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी का पता चला। गहन जांच में यह भी सामने आया कि यह खाता अन्य राज्यों में भी साइबर अपराधों में इस्तेमाल किया गया था।

इसके बाद कोतवाली बागेश्वर के उपनिरीक्षक मनोहर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोलकाता, 24 परगना (पश्चिम बंगाल), जमुई (बिहार), देवघर (झारखंड), मोतिहारी (बिहार), नई दिल्ली, नूह (मेवात, हरियाणा) जैसे स्थानों पर दबिश दी। यहां पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।


Spread the love