Spread the love

नशा तस्करों पर बागेश्वर पुलिस का शिकंजा: चरस और कीड़ा जड़ी के साथ दो गिरफ्तार

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर घोडके के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी श्री अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में बागेश्वर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध चरस और यारसागम्बू (कीड़ा जड़ी) बरामद की है।

अभियुक्त गिरीश सिंह पुत्र भवान सिंह (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम भाटनीकोट, थाना व जिला बागेश्वर के कब्जे से 502 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹1,00,500 है। वहीं, दूसरे अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र दुर्गा सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम वाछम, थाना कपकोट के पास से 45.55 ग्राम यारसागम्बू बरामद की गई, जिसे वह मोटरसाइकिल से ले जा रहा था।

इन दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं:

  • गिरीश सिंह के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20/60 के अंतर्गत मु.अ.सं. 41/25,

  • विक्रम सिंह के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धाराओं 26(छ)/41/42 के अंतर्गत मु.अ.सं. 42/25 कोतवाली बागेश्वर में पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान के क्रम में बागेश्वर पुलिस की यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला नाम गिरीश सिंह पुत्र भवान सिंह का है, जो ग्राम भाटनीकोट, थाना व जिला बागेश्वर का निवासी है और जिसकी उम्र 32 वर्ष है। दूसरा अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र दुर्गा सिंह है, जो ग्राम वाछम, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर का रहने वाला है और जिसकी उम्र 21 वर्ष है।

इस सफल गिरफ्तारी अभियान में कोतवाली बागेश्वर के एसआई मनोहर चन्द, एसओजी के हेड कांस्टेबल राजभानु बिष्ट, एएनटीएफ के कांस्टेबल रमेश सिंह, एसओजी के कांस्टेबल भुवन बोरा, तथा एसओजी के कांस्टेबल चालक राजेन्द्र कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।


Spread the love