Spread the love

अवैध शराब के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान तेज, कपकोट में दुकान से 39 बोतल शराब बरामद

बागेश्वर। जनपद को नशामुक्त बनाने और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में दिनांक 11 फरवरी 2026 को उ0नि0 जीवन सामंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तोली, पोस्ट फुलवाड़ी, थाना कपकोट निवासी 51 वर्षीय भूपाल सिंह पुत्र तारा सिंह की दुकान पर छापेमारी की गई।

चेकिंग के दौरान दुकान से अवैध रूप से रखी गई 21 बोतल और 18 पव्वे अंग्रेजी शराब (मैकडॉवल नंबर-1 रम) बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना कपकोट में FIR संख्या 04/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बागेश्वर पुलिस की सख्त चेतावनी
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों अथवा बिना लाइसेंस के दुकानों में शराब बेचने और पिलाने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान को सफल बनाया जा सके।


Spread the love

You missed