बनभूलपुरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 46 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी। “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 46 नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 25 फरवरी 2026 को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा—
🔹 रईश उर्फ बब्लू (35 वर्ष)
पुत्र स्व. मो. उमर
निवासी – गफूर बस्ती, वार्ड नंबर 24, थाना बनभूलपुरा
इसके कब्जे से 32 नशीले इंजेक्शन (Buprenorphine व Avil Pheniramine Maleate Injection) बरामद किए गए।
🔹 समीर पाशा (25 वर्ष)
पुत्र शमीम पाशा
निवासी – जवाहर नगर, फारुख दुकानदार वाली गली, वार्ड नंबर 15, थाना बनभूलपुरा
इसके कब्जे से 14 नशीले इंजेक्शन (Buprenorphine व Avil Pheniramine Maleate Injection) बरामद हुए।
दोनों आरोपियों के पास से कुल 46 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 33/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इंजेक्शन कहां से लाए गए और किन लोगों तक सप्लाई किए जाने थे।
