ऊधमसिंहनगर में गैंगस्टर गिरोह पर पुलिस का बड़ा वार! जमीन ठगी और धमकी देने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
काशीपुर / ऊधमसिंहनगर। जनपद में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना आईटीआई पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चार गिरोहबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार इन आरोपियों का एक संगठित गिरोह था, जो आम लोगों को धमकाकर और मारपीट कर जमीनों की फर्जी खरीद-फरोख्त दिखाकर मोटा पैसा वसूलने का काम करता था। इस गिरोह की गतिविधियों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 मार्च 2026 को थाना आईटीआई में FIR संख्या 71/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। गिरोह पर मारपीट, धमकी, अवैध दबाव बनाकर जमीनों के सौदे करवाने और आर्थिक लाभ कमाने के आरोप हैं। इनकी आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि जनपद में अपराध और संगठित गिरोहों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी:
आशीष चौहान उर्फ पटवारी (37) पुत्र गिरवर सिंह, निवासी वैशाली कॉलोनी, कोतवाली ITI
अमरजीत सिंह (32) पुत्र दरबारा सिंह, निवासी वैशाली कॉलोनी खड़कपुर देवीपुरा, कोतवाली ITI
गुरुप्रेम सिंह (32) पुत्र हरजिंद्र सिंह, निवासी पटेलनगर, कोतवाली काशीपुर
कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी (36) पुत्र हरभजन सिंह, निवासी वार्ड नं. 17 मनसा देवी कानूनगोयान, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
