Spread the love

नशे का बड़ा सौदागर गिरफ्तार, 200 नशीले इंजेक्शन बरामद

‘Drug Free Devbhoomi मिशन-2025’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी। युवाओं की नसों में जहर घोलने वाले नशा तस्कर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बनभूलपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 200 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए।

यह कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री के “Drug Free Devbhoomi मिशन-2025” अभियान के तहत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम का नेतृत्व प्रभारी एसओजी निरीक्षक हरपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा सुशील जोशी ने किया।

चैकिंग के दौरान हिमालय स्कूल के सामने गौला बाइपास रोड, यात्री विश्राम गृह क्षेत्र में आरोपी को दबोचा गया। उसके खिलाफ थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 230/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • जुबैर, पुत्र मरहूम मौबीन
    निवासी उतर उजाला, वार्ड नं. 30, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल
    उम्र – 30 वर्ष

बरामदगी:

  • 100 इंजेक्शन RESTIGESIC (Buprenorphine Injection IP 0.3mg/ml)

  • 100 इंजेक्शन AVIL (Pheniramine Maleate 10 ml)

पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।


Spread the love