इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में एसपी क्राइम/ट्रैफिक श्री जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा सीओ भवाली अमित कुमार के पर्यवेक्षण में भीमताल पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ व अपहरण की कोशिश में शामिल दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
20 नवंबर 2025 को थाना भीमताल में एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि 19 नवंबर की रात दो बाइक सवार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़, गाली–गलौज, जान से मारने की धमकी दी और अपहरण का प्रयास किया।
तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से सुरागरसी–पतारसी करते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
प्रेम सिंह मेहता पुत्र प्रताप सिंह, उम्र: 40 वर्ष
हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल
मूल पता: ग्राम अनरसा, पोस्ट देवलचौरा, कोतवाली बागेश्वर
धर्मेन्द्र पुत्र नैन सिंह, उम्र: 25 वर्ष
हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल
मूल पता: चमोली सैड़, पोस्ट बानघाट, थाना सतपुली, पौड़ी गढ़वाल