बाहरी छात्र ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
Spread the love

BREAKING: अल्मोड़ा में फिर शर्मसार हुई ‘देवभूमि’, बाहरी छात्र ने नाबालिग से किया दुष्कर्म!

अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं! अभी भवाली के गैंगरेप का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अल्मोड़ा से एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ मुरादाबाद के एक छात्र ने 16 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

घर में घुसकर की दरिंदगी, बनाया अश्लील वीडियो!

घटना धौलादेवी ब्लॉक की है। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित लड़की के परिजन घर पर नहीं थे और हल्द्वानी इलाज के लिए गए थे, तब आरोपी सोहेल ने सन्नाटे का फायदा उठाया। आरोपी ने न सिर्फ घर में घुसकर दुष्कर्म किया, बल्कि दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए मासूम के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

“मुँह खोला तो जान से मार दूँगा…”

आरोपी सोहेल नाबालिग को ब्लैकमेल कर बार-बार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो वह फोटो वायरल कर देगा और उसे जान से मार देगा। डरी-सहमी बच्ची ने जब हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती सुनाई, तो इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 घंटे में दबोचा गया ‘दरिंदा’

जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, दन्या थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 20 वर्षीय आरोपी सोहेल (निवासी मुरादाबाद) को चापड़ बैंड के पास से महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी पर POCSO और BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

देवभूमि में भारी आक्रोश: कल निकलेगी ‘आक्रोश रैली’

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में जबरदस्त उबाल है। जागेश्वर धाम के महामंडलेश्वर लाल बाबा ने इसे ‘लैंड जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ की साजिश बताते हुए गहरा रोष जताया है।

बड़ी चेतावनी: कल 14 फरवरी को दन्या क्षेत्र में स्थानीय लोग और संगठन मिलकर एक विशाल ‘आक्रोश रैली’ निकालेंगे।


Spread the love