हनी ट्रैप
Spread the love

रुद्रपुर में हनी ट्रैप का खौफनाक खेल बेनकाब! युवक को फंसाकर 5 लाख की डिमांड, पुलिस ने 2 शातिर दबोचे

रुद्रपुर। जिले में हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई में इस मामले में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई 30 मार्च 2026 को की गई। पुलिस अधीक्षक नगर, एसपी क्राइम व कानून व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने इस गंभीर मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की।

ऐसे रचा गया हनी ट्रैप का जाल

पीड़ित ने कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में तहरीर देकर बताया कि प्रिया नाम की महिला, उसकी सहेली पिंकी उर्फ काजल और अन्य साथियों ने उसे सुनियोजित तरीके से अपने पास बुलाया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की गई।

आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित से 14 हजार रुपये ऑनलाइन (गूगल पे) और 30 हजार रुपये नकद जबरन वसूल लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा संख्या 106/2026 धारा 308(5)/115(2)/351(2)/352/127(2) BNS के तहत केस दर्ज कर टीम गठित की। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने गंगापुर इंडियन कॉलोनी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

पुलिस ने इस मामले में मोतीराम (46 वर्ष), निवासी सम्भल और पिंकी उर्फ काजल (35 वर्ष), निवासी ट्रांजिट कैम्प को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से कुल 17,500 रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार पिंकी उर्फ काजल पहले भी इसी तरह के मामले में वांछित रही है, जिससे गिरोह के संगठित रूप से सक्रिय होने की आशंका और मजबूत हो गई है।

पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love