हल्द्वानी में मोबाइल झपटकर फरार होने वाला गैंग बेनकाब,झपटमारी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़े गए
हल्द्वानी। शहर में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सक्रिय झपटमार गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। गिरोह के पास से लाखों रुपये के 6 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त केटीएम बाइक भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल की रात जुबैर आलम निवासी बनभूलपुरा, कैंचीधाम से यात्री छोड़कर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन तिराहे पर पीछे से आए तीन बाइक सवारों ने उनके हाथ से सैमसंग गैलेक्सी A-35 मोबाइल झपटकर फरार हो गए।
इस मामले में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 53/2026 धारा 304 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले रोडवेज क्षेत्र में भी इसी तरह की झपटमारी की घटना सामने आई थी, जिसके तहत कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 115/2026 दर्ज की गई थी।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
मामले में श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व श्री अमित सैनी क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास व रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों के सीसीटीवी चैक किये गये तथा पूछताछ के उपरांत आज दिनांक 04-04-2026 को ही पुलिस टीम द्वारा गौला पार्किंग के पास से अभियुक्त फैजान अली पुत्र नवाब अली उम्र करीब 19 वर्ष निवासी गौला गेट जवाहर नगर को गिरफ्तार किया गया तथा 02 विधिविवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।
अभियुक्त फैजान व 02 विधि विवादित किशोरों से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल और झपट मारी किये गये 06 मोबाइल फोन बरामद किये गये। जिनके सम्बन्ध में पूछने पर अभियुक्त फैजान अली व दोनों विधि विवादित किशोरों ने बताया कि बरामद फोनों में से क्रमशः 01 मोबाइल फोन उनके द्वारा दिनांक 2/3-04-2026 की रात्रि में रोडवेज के पास से, 02 मोबाइल फोन चार पाँच दिन पहले केएमयू से पीछे पटरी से 01 मोबाइल फोन बेस अस्पताल के पीछे से, 01 फोन 15-20 दिन पहले प्रेम टाकिज तथा 01 फोन राजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से छीनना बताया गया।
नाम पता अभियुक्त गण- अभियुक्त फैजान अली पुत्र नवाब अली उम्र करीब 19 वर्ष निवासी गौला गेट जवाहर नगर,
(इसके अतिरिक्त 02 विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया)
बरामद मो०सा० व 06 मोबाइल फोन का विवरण –
1- मो०सा०KTM DUKE रंग काला, रजिस्ट्रेशन नम्बर- UK04 AR 6839
2- SUMSUNG GALAXY- A-35
3- REDMI
4- OPPO F31
5- POCO
6- ONE PLUS
7- MOTOROLA
बरामद मोबाईल फोन की कीमत लगभग 02 लाख रूपये।
एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 1500.00 रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें



