Spread the love

Haldwani: पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम स्कूटी सवार कुछ युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों से बोतल में पेट्रोल देने की मांग करने लगे। कर्मचारियों ने भारत सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए बोतल में पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें युवक कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेन्द्र चुघ ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love