दो महिलाओं से गैंगरेप
Spread the love

रुड़की में इंसानियत शर्मसार: एक ही गांव की दो महिलाओं से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किए वायरल

अलग-अलग समय, एक जैसा अपराध… इलाके में दहशत का माहौल

रुड़की जिले से एक के बाद एक सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल की दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों मामलों की आरोपों की प्रकृति लगभग एक जैसी है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पहला मामला: कोल्ड ड्रिंक में नशा, गैंगरेप और महीनों तक शोषण

रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति ईंट-भट्टे पर काम करने के लिए कोटद्वार गया हुआ था। इसी दौरान पति का एक दोस्त महिला के घर आया। आरोप है कि उसने महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने दो साथियों को बुलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक आरोपी ने लंबे समय तक उसका शोषण किया। जब महिला ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।

वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की।कोतवाली रुड़की के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इस मामले में मेहरबान सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

दूसरा मामला: नशीली चाय, घर ले जाकर दुष्कर्म, वीडियो वायरल

दूसरा मामला मूल रूप से मेरठ निवासी महिला का है, जो वर्तमान में कलियर क्षेत्र में रह रही है। पीड़िता के अनुसार 3 फरवरी को उसकी मुलाकात रुड़की क्षेत्र के एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने उसे बातों में उलझाकर नशीली चाय पिलाई और फिर अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दूसरा मामला पुलिस के संज्ञान में है। पीड़िता से संपर्क हो चुका है और उसने रविवार को तहरीर देने की बात कही है।तहरीर मिलने के बाद मामले की गहन जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

You missed