पति ने की सोती हुई पत्नी का कम्बल से मुंह दबाकर हत्या
Spread the love

नेहरू कॉलोनी में चार माह की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला, जांच में पति गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में चार माह पहले विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को सलमान आसिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी अपर बाजार, रुद्रप्रयाग ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बहन कहकशा आलम का विवाह 19 नवंबर 2025 को शहवाज आलम निवासी रिस्पना नगर, देहरादून के साथ हुआ था।

परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उनकी बहन को दहेज को लेकर परेशान किया जा रहा था। 3 मार्च 2026 को ससुराल पक्ष द्वारा उसे महंत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई ने इस मामले में पति और अन्य ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। चूंकि विवाह को अभी चार माह ही हुए थे, इसलिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कराई गई और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान 5 मार्च 2026 को पति शहवाज आलम (29) निवासी रिस्पना नगर, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना के संबंध में जानकारी दी है।

पुलिस ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

You missed