Spread the love

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई – बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज

नैनीताल, उत्तराखंड: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निकट पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा निरीक्षक नीरज भाकुनी द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2025 को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की गई है।

गिरोह की गतिविधियां एवं पूर्व कार्रवाई

इस संगठित गिरोह का सरगना ओम शर्मा उर्फ अंशु, तथा उसके गिरोह के सक्रिय सदस्य – कुबैर सिंह उर्फ अमन, सलीम अली, ध्रुव शर्मा उर्फ गुन्नू, रवि सिंह एवं संदीप मौर्या — विगत समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे।

वर्ष 2024 में, दिनांक 16.09.2024 को बनभूलपुरा पुलिस द्वारा गिरोह के उपरोक्त सदस्यों को गिरफ्तार कर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई थीं। उक्त वाहन हल्द्वानी, मुखानी, लालकुआं, ट्रांजिट कैंप एवं रुद्रपुर क्षेत्र से चोरी की गई थीं।

गिरोह का सरगना ओम शर्मा उर्फ अंशु उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, शस्त्र अधिनियम तथा अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। यह गिरोह आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित कर रहा था, जिससे आम जनता में भय का माहौल व्याप्त था।

उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष बनभूलपुरा द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर, जिलाधिकारी नैनीताल के अनुमोदन के उपरांत गैंगस्टर अधिनियम (उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 2/3) के अंतर्गत थाना बनभूलपुरा में मामला दर्ज किया गया है।

गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास

  1. ओम शर्मा उर्फ अंशु
    पुत्र: राजकुमार शर्मा
    निवासी: D-561, नंदग्राम, गाज़ियाबाद, यूपी
    उम्र: 24 वर्ष
    आपराधिक मामले:
  • FIR 176/24, धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना बनभूलपुरा
  • FIR 332/24, धारा 303(2)/317(2) BNS, कोतवाली हल्द्वानी
  • FIR 383/24, धारा 317(2)/3(5) BNS, थाना रुद्रपुर
  • FIR 240/24, धारा 179/411/34 IPC, थाना किच्छा
  1. कुबेर सिंह उर्फ अमन
    पुत्र: सत्यपाल सिंह
    निवासी: हाइडिल कॉलोनी, कालागढ़, पौड़ी गढ़वाल
    उम्र: 19 वर्ष
    आपराधिक मामले:
  • FIR 176/24, थाना बनभूलपुरा
  • FIR 177/24, थाना बनभूलपुरा
  • FIR 383/24, थाना रुद्रपुर
  1. सलीम अली
    पुत्र: स्व. सादिक अली
    निवासी: ग्राम टिला लालपुर, थाना किच्छा, उधम सिंह नगर
    उम्र: 22 वर्ष
    आपराधिक मामले:
  • FIR 176/24, थाना बनभूलपुरा
  • FIR 383/24, थाना रुद्रपुर
  • FIR 12/23, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना किच्छा
  • FIR 246/23, धारा 380/411 IPC, थाना किच्छा
  1. ध्रुव शर्मा उर्फ गुन्नू
    पुत्र: हरीश शर्मा
    निवासी: आगमन प्री स्कूल के सामने वाली गली, लालपुर, उधम सिंह नगर
    उम्र: 20 वर्ष
    आपराधिक मामले:
  • FIR 176/24, थाना बनभूलपुरा
  • FIR 148/24, धारा 379/401 IPC, थाना ट्रांजिट कैंप
  • FIR 383/24, थाना रुद्रपुर
  1. रवि सिंह
    पुत्र: राजू सिंह
    निवासी: ग्राम इटउवा, थाना सुभाष नगर, बरेली (उ.प्र.)
    उम्र: 19 वर्ष
    आपराधिक मामले:
  • FIR 176/24 व 177/24, थाना बनभूलपुरा
  • FIR 383/24, थाना रुद्रपुर
  • FIR 267/24, आर्म्स एक्ट व IPC, थाना रुद्रपुर
  1. संदीप मौर्या
    पुत्र: स्व. ओमपाल मौर्या
    निवासी: मेहराया रोड, बाल विकास स्कूल के पास, लालपुर, किच्छा
    उम्र: 21 वर्ष
    आपराधिक मामले:
  • FIR 176/24, थाना बनभूलपुरा
  • FIR 383/24, थाना रुद्रपुर


Spread the love