देहरादून में प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष
Spread the love

देहरादून में प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष

राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई। एमसीए के छात्र और छात्रा ने गुस्से में एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दोनों एक निजी विश्वविद्यालय में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और क्लेमेंटाउन क्षेत्र में अलग-अलग हॉस्टलों में रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। हाल ही में किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।

शनिवार को दोनों आमने-सामने आए तो पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने पहले युवक पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद युवक ने भी पलटवार करते हुए युवती पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही क्लेमेंटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार युवक मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है, जबकि युवती देहरादून के रायपुर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

👉 ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरों के लिए Devbhoomi Jan Hunkar Samachar को Follow करें।
👍 पोस्ट को Like करें | 🔁 Share करें | 💬 अपनी राय Comment में जरूर दें।

#DehradunNews #UttarakhandNews #BreakingNews #CrimeNews #LoveAffair #DehradunCrime #ClementTown #ViralNews #HindiNews #UttarakhandUpdates #DevbhoomiJanHunkar

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love