71 लाख रुपये की स्मैक
Spread the love

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई: 71 लाख की स्मैक बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर/किच्छा (ऊधमसिंहनगर)। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अलग-अलग स्थानों पर हुई संयुक्त कार्रवाई में कुल करीब 236 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 71 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस दौरान एक महिला समेत दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

किच्छा में महिला तस्कर गिरफ्तार

कोतवाली किच्छा पुलिस, चौकी लालपुर और एएनटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने 7 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान महराया कट क्षेत्र के पास एक संदिग्ध महिला को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 133 ग्राम अवैध स्मैक और 4000 रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्ता ने अपना नाम सुरेन्द्र कौर उर्फ छिन्दौ कौर (42 वर्ष) निवासी टिब्बा लालपुर, थाना किच्छा बताया। इस संबंध में कोतवाली किच्छा में मु0अ0सं0 116/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में

रुद्रपुर में युवक के पास से स्मैक बरामद

वहीं दूसरी कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रुद्रपुर-रामपुर बाईपास (बागवाला) पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 103.33 ग्राम अवैध स्मैक और एक एंड्रायड मोबाइल फोन (Realme) बरामद हुआ। अभियुक्त ने अपना नाम अर्जुन सिंह (26 वर्ष) निवासी कपूरपुर, थाना मीरगंज, जनपद बरेली (उ.प्र.) बताया। उसके खिलाफ FIR संख्या 175/26, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में उसने स्मैक फतेहगंज क्षेत्र से लाने की बात कबूली है।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love