Spread the love

लोहाघाट में रिश्ते के भांजे ने नाबालिग किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

रिश्ते को शर्मसार करने वाली देवभूमि की  घटना

लोहाघाट। परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामले की जानकारी मिली। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मामला दर्ज कराया है।

इधर आरोपी और पीड़ित किशोरी दोनों फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पाटी के थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि पाटी ब्लॉक की 16 वर्ष एक किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म की तहरीर दी। तहरीर में कहा गया है कि किशोरी चम्पावत में अपनी विवाहित दीदी के यहां रह कर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान किशोरी की दीदी का भांजा उसके साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। स्वास्थ्य परीक्षण में किशोरी गर्भवती निकली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज किया है।

इसके बाद से आरोपी युवक और किशोरी फरार चल रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। मामले की जांच प्रभारी महिला सेल एसआई सुमन पंत को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक किशोरी और युवक ने करीब तीन माह पूर्व मंदिर में शादी की थी।


Spread the love