रुद्रपुर: प्लास्टिक के कट्टे में बंद मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी
रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव प्लास्टिक के कट्टे में बंद हालत में नाले से बरामद हुआ। शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला आजादनगर के स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह एक नाले में उल्टा पड़ा शव देखा, जिसके केवल पैर बाहर दिखाई दे रहे थे। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर जांच शुरू की।
मृतक के सिर से लेकर छाती तक के शरीर को प्लास्टिक के कट्टे में लपेटा गया था, जिससे यह आशंका और गहरी हो गई कि युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा शव की तलाशी लेने पर मृतक के पास से आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और कुछ कागजात बरामद हुए। आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान देवरतन पुत्र रामेश्वर दयाल, निवासी ग्राम तजुआ, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह रुद्रपुर में किराये पर रहकर नौकरी करता था।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
#UttarakhandNews,#DevbhoomiCrime,#UttarakhandBreaking,#UttarakhandSamachar,#UKNewsLive,#KumaonCrimeUpdate,#UdhamsinghNagarNews,#UKTopNews,#DevbhoomiJanHunkar,#VoiceOfUttarakhand,#HillStateUpdate,#UKGroundReport,#LiveFromUttarakhand,#BreakingNews,#LatestNewsOfUttarakhand,#Uttarakhand,#उत्तराखंड_की_खबर,#उत्तराखंड_की_खबरें,#उत्तराखंड_की_ताज़ा_खबरें,#उत्तराखंड_न्यूज़,#उत्तराखंड_समाचार,#ताज़ा_खबरें,#UttarakhandSamachar,#DevbhoomiNews,#UKBreakingUpdate,#रुद्रपुर_हत्या,#RudrapurNews,#TransitCampMurder,#रुद्रपुर_हत्या,#UttarakhandCrime
