सनसनीखेज खबर: नशे में ट्रक दौड़ा रहा था चालक, काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार!
हल्द्वानी/काठगोदाम | जनपद नैनीताल में “नशा मुक्त नैनीताल” अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे में वाहन चला रहे एक ट्रक चालक को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के लिए एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
21 मार्च 2026 को मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक संख्या UK 04 CB 2466 को रोका। जांच के दौरान चालक अजय पांडे (निवासी – केसर कॉलोनी, मुखानी, हल्द्वानी) अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।
पुलिस ने बिना देर किए धारा 185/207 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए
✔️ ट्रक को मौके पर ही सीज कर दिया
✔️ चालक को गिरफ्तार कर लिया
अगर यह ट्रक आगे बढ़ता रहता, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। समय रहते पुलिस की कार्रवाई ने एक संभावित हादसे को टाल दिया।
नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
