Spread the love

प्रेमनगर: हॉस्टल के बाहर फायरिंग मामले में सात और छात्र गिरफ्तार, अब तक आठ की गिरफ्तारी

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित एक बॉयज हॉस्टल के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात और छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल आठ छात्रों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि 24 अगस्त 2025 को प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित एक बॉयज पीजी हॉस्टल के बाहर फायरिंग की घटना यूनिवर्सिटी के दो गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी वेद भारद्वाज को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दूसरे गुट को डराने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग की थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने 25 अगस्त की रात छापेमारी कर दोनों गुटों के सात उपद्रवी छात्रों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। सभी छात्रों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर भारी मुचलके पर पाबंद कराया गया। साथ ही उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेज दी गई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थाना प्रेमनगर क्षेत्र सहित अन्य यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में उपद्रवी छात्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न घटनाओं में 85 उपद्रवी छात्रों को अलग-अलग शिक्षण संस्थानों से निष्कासित किया जा चुका है। इसके अलावा उपद्रवी छात्रों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है।

गिरफ्तार छात्र

  1. वैभव तिवारी पुत्र शिवबच्चन तिवारी, निवासी सारनाथ हीरामनपुर, वाराणसी (उ.प्र.), उम्र 21 वर्ष

  2. उत्तम सैनी पुत्र त्रिलोक सैनी, निवासी ग्राम टीपरा, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)

  3. मयंक चौहान पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी ग्राम कासमपुर गढ़ी, थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर (उ.प्र.)

  4. आयुष पुत्र कमल सिंह, निवासी ग्राम अटेरना, थाना रजबपुर, जिला अमरोहा (उ.प्र.)

  5. युवराज पुत्र वीरेंद्र, निवासी ग्राम मुसेल, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उ.प्र.), उम्र 19 वर्ष

  6. अर्जुन पुत्र अनिरुद्ध, निवासी ग्राम रणखंडी, थाना देवबंद (उ.प्र.)

  7. दिव्य पुत्र कुलदीप चौधरी, निवासी धामपुर, थाना बिजनौर (उ.प्र.)


Spread the love