बाजपुर में शर्मनाक वारदात: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
उधम सिंह नगर जनपद के बाजपुर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
पीड़िता के भाई की तहरीर के अनुसार, उसकी बहन एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती थी। इसी दौरान गांव गोर निवासी दीप सिंह उस पर नजर रखने लगा और लगातार उसका पीछा कर उसे परेशान करता रहा। आरोपी ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इंटरव्यू के बहाने उसे हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में बुला लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवती को बहाने से बाजपुर के केलाखेड़ा क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर ले गया, जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, वीडियो बनाने के बाद आरोपी युवती को उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। जिसे दीप सिंह द्वारा बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीप सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
