Spread the love

एसओजी की गिरफ्त में आया शराब तस्कर, 16 पेटी अवैध शराब के साथ हुआ गिरफ्तार

लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी /एसओजी प्रभारी को व्यापक चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम एवं एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बरेली रोड में नेगी भोजनालय की चेकिंग करने पर मालिक के कब्जे से 16 पेटी अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है। उक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की की गई है।

गिरफ्तारी-
पंकज पलडिया पुत्र स्व0 आनन्द बल्लभ पलडिया निवासी बरेली रोड तल्ली हल्द्वानी

बरामदगी-
09 पेटी किन्न् ब्रांड टेट्रा पैक, 06 पेटी अंगूर ब्रांड टेट्रा पैक व 01 पेटी माल्टा ब्रांड टेट्रा पैक कुल 16 पेटी के अन्दर 768 टेट्रा पैक देशी मसालेदार अवैध शराब

कोतवाली लालकुआं-

पुलिस टीम द्वारा स्लीपर फैक्ट्री के पास लालकुआं से अभियुक्त अजय उर्फ नाटा पुत्र स्वर्गीय पप्पू निवासी 2 किलोमीटर घोड़ानाला बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल को एक प्लास्टिक के कट्टे में 68 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है


Spread the love