Spread the love

तीनों कर्मचारी संघों की हडताल जारी, सफाई व्यवस्था ठप

सल्ट विधायक महेश सिंह जीना एवं अन्य 04 लोगों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के सम्बन्ध में दी तहरीर

देहरादून। सल्ट विधायक श्री महेश सिंह जीना का सहायक नगर निगम और निगम के अन्य कर्मचरियों के बीच हुआ मामला तूल पकड़ते जा रहा है बुधवार को उक्त घटना से आकोशित होकर नगर निगम के तीनों कर्मचारी संघों द्वारा हडताल कर दी गयी है, जिस कारण शहरी सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था पथ-प्रकाश व्यवस्था ठप हो गयी है।

इस सम्बन्ध में आईएएस एसोसिएसन भी भाजपा विधायक महेश जीना द्वारा किये गए अनुचित हस्तक्षेप और कर्मचरियों से बोले गये अपशब्दों से काफी नाराज नज़र आ रही है। नगर निगम में नगर आयुक्त पद पर तैनात आईएएस गौरव कुमार के साथ विवाद में भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ (आईएएस एसोसिएशन) ने भाजपा विधायक महेश जीना के व्यवहार की निंदा की है। बर्द्धन और सचिव अरविंद सिंह ट्यांकी ने कहा कि  पांच मार्च को अपराह्न तीन बजे नगर निगम कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया के दौरान विधायक ने सरकारी कार्य में अनुचित हस्तक्षेप किया गया और  अपने परिजन के पक्ष में अनुचित दबाव डाला।

विदित हो कि सल्ट विधायक श्री महेश सिंह जीना द्वारा दिनाँक 05.03.2024 को अपरान्ह 3.30 बजे अपने 04 व्यक्तियों के साथ नगर निगम में पहुँचकर वरिष्ठ लिपिक श्री पवन थापा (विकलांग कर्मचारी) तथा कंलटैन्ट श्री अंकुश सोनी के साथ गाली-गलोच, जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसकी सूचना नगर आयुक्त महोदय को देने पर उक्त विधायक द्वारा नगर आयुक्त महोदय के साथ भी कक्ष में उपस्थित कई अधिकारियों/कर्मचारियों के समक्ष अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अमर्यादित व्यवहार किया।

इधर नगर निकाय कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड (उत्तराखण्ड में कार्यरत निकाय कर्मियों का प्रतिनिध संगठन) ने सल्ट विधायक महेश सिंह जीना एवं अन्य 04 लोगों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के सम्बन्ध में अपनी तहरीर दे दी है। बता दे कि इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संज्ञान ले चुके हैं और गढ़वाल आयुक्त को उन्होंने मामले की जांच सौंपी है।


Spread the love