चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

बेतालघाट में सनसनी: चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

नैनीताल।बेतालघाट थाना क्षेत्र में चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 फरवरी 2026 को वादी मनोज सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह, निवासी ग्राम घोड़िया हलसो, थाना बेतालघाट, जिला नैनीताल द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि महेश आर्या पुत्र दयाल राम, निवासी ग्राम हल्दयानी, थाना बेतालघाट ने जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से हमला किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बेतालघाट में FIR संख्या 02/2026, धारा 109 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना स्वयं थानाध्यक्ष द्वारा ग्रहण की गई।

घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद किया, जिसके बाद अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई।


Spread the love

You missed