काण्डा में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित, उद्घाटन सत्र में व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दी जानकारी
संवाददाता सीमा खेतवाल
काण्डा, 06 फरवरी 2025। पी. एम. श्री. जे. एस. माजिला स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज काण्डा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का विशेष शिविर आज से शुरू हुआ। इस शिविर का उद्घाटन सत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री धीरज गढ़िया जी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि यह शिविर 7 दिवसीय है और 6 फरवरी 2025 से 12 फरवरी 2025 तक चलेगा।
कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित प्रसाद जी ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक दिवस में शिविर दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में परियोजना कार्य होंगे और दूसरे सत्र में बौद्धिक विकास संबंधित कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन श्री विजेंद्र कुमार पांडे द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रकाश बिष्ट, देवकी नंदन काण्डपाल, देवकी वर्मा, पूजा लोहनी, दीप लाल वर्मा, अर्जुन सिंह माजिला आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
यह शिविर समाज सेवा और व्यक्तिगत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रस्तुत करता है।
