नैनीताल में प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार
नैनीताल: राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आवाहन पर राजकीय शिक्षक संघ जनपद कार्यकारिणी नैनीताल के नेतृत्व में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय भीमताल में आठों ब्लॉकों के 200 विद्यालयों के लगभग 2000 शिक्षकों के द्वारा प्रधानाचार्य विभाग की सीधी भर्ती निरस्त करने एवं शत प्रतिशत पदोन्नति की मांग को लेकर के विशाल धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष डॉ विवेक पांडेय ने कहा कि आज का यह आंदोलन निश्चित तौर पर निर्णायक मोड़ लेगा, और जिस तरह शिक्षकों ने स्वत स्फूर्त इस आंदोलन में भागीदारी की है,निश्चित ही सरकार एवं शासन को इस पर रोलबैक लेना पड़ेगा,जनपद मंत्री नैनीताल नमिता पाठक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि इतने बड़े संवर्ग की भावनाओं का हनन करके मात्र 7% शिक्षकों को भर्ती में शामिल करने की सरकार से चूक हुई है, इस प्रधानाचार्य विभाग की भर्ती को निरस्त किया जाना चाहिए।
पूर्व कुमाऊँ मंडल मंत्री डॉ कन्नू जोशी एवं नवेंदु मठपाल ने धरने में संबोधित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत पदोन्नति ही एकमात्र हल है,धरने में उपस्थित प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट ने कहा की प्रांतीय कार्यकारिणी इस विषय पर गंभीर है एवं इस भर्ती को प्रदेश कार्यकारिणी निरस्त कराकर ही रहेगी।
मंडल अध्यक्ष डॉ गोकुल मार्तोलिया ने कहा कि इस समय पूरा प्रदेश स्वत इस आंदोलन मैं भागीदारी कर रहा है,पूर्व प्रांतीय महामंत्री सोहन माजिला ने कहा कि हम सभी इसी प्रकार आंदोलनरत रहे तो भर्ती निरस्त होंगी।पूरे कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नैनीताल नमिता पाठक जिला संगठन मंत्री गिरीश कांडपाल एवं नवीन पांडे के द्वारा किया गया धरने में प्रमुख रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी,प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट,कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष गोकुल मार्तोलिया,पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ सोहन माजिला
जनपद कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष डॉ विवेक पांडेय, जिला मंत्री नमिता पाठक,जिला उपाध्यक्ष गिरीश जोशी,संगीता जोशी, जिला संयुक्त मंत्री त्रिलोक बृजवासी, रश्मि पांडे, जिला संगठन मंत्री गिरीश कांडपाल, जिला आय व्यय निरीक्षक हिमांशु पांडे मित्र, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिनेश जोशी,जिला कार्यालय मंत्री भुवन चंद्र पांडे, संरक्षक रेखा धनिक ब्लॉक अध्यक्ष हल्द्वानी मदन गोस्वामी, ब्लॉक मंत्री हरीश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष बेतालघाट पंकज बधानी, ब्लॉक मंत्री दिनेश रावत,ब्लॉक अध्यक्ष ओखलकांडा हेम जोशी,ब्लॉक मंत्री भास्कर पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष रामगढ़ प्रयाग क्वेराल, ब्लॉक मंत्री मनीष त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष भीमताल मनोज बनकोटी, ब्लॉक मंत्री दीपचंद पन्त, ब्लॉक अध्यक्ष कोटाबाग हेमलता जोशी, ब्लॉक मंत्री खीम सिंह रजवार, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर संजीव कुमार, ब्लॉक मंत्री अनिल कालाकोटी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ललित फर्त्याल,राहुल पवार ,संजय वर्मा ,डॉ नवल उपाध्याय ,त्रिभुवन पांडे ,गौरी शंकर कांडपाल, पुष्पेश सांगा समेत हजारों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
