Spread the love

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अब बनेंगी जागरूक उपभोक्ता, BIS Care App की मिली जानकारी

कपकोट, 8 सितंबर। विकास खंड कपकोट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है, जिसमें सौ से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भाग ले रही हैं। इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की देहरादून शाखा के निदेशक डॉ. सौरभ तिवारी के निर्देशन में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को BIS Care App के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। न केवल उन्हें एप डाउनलोड कराया गया, बल्कि इसके उपयोग का तरीका भी सिखाया गया। कार्यकर्ताओं को एक जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित किया गया।

रिसोर्स पर्सन दीपचंद्र जोशी ने बताया कि किस प्रकार ISI प्रोडक्ट, हॉलमार्क और R-mark उत्पादों की पहचान और जाँच की जा सकती है।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कपकोट श्रीमती हंसी ऐंठानी, जिला समन्वयक बाल विकास विभाग लता भंडारी, सुपरवाइज़र माया कोरंगा और गंगा जोशी, ब्लॉक ऑर्डिनेटर किरन मेहता, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से प्रवेश और सुरक्षा सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Spread the love