उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
Spread the love

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सूचना: व्यक्तिगत सहायक भर्ती की टंकण एवं आशुलिपि परीक्षा 9 मार्च को

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने व्यक्तिगत सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 61/2024 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में व्यक्तिगत सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

आयोग के अनुसार, 8 दिसंबर 2024 को आयोजित लिखित प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम के आधार पर प्रथम चरण की टंकण एवं आशुलिपि परीक्षा 16 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद द्वितीय चरण की टंकण एवं आशुलिपि परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में संपन्न कराई गई।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा के प्रथम एवं द्वितीय चरण की टंकण और आशुलिपि परीक्षा के उपरांत पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण तृतीय चरण की परीक्षा आयोजित की जा रही है। तृतीय चरण की अस्थायी श्रेष्ठता सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in
पर प्रकाशित कर दी गई है।

इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों की टंकण एवं आशुलिपि परीक्षा 9 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी — तिथि, समय और केंद्र — आयोग द्वारा अलग से वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट देखते रहें।


Spread the love

You missed