जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा–2025 का परिणाम
Spread the love

यूकेपीएससी ने घोषित किया जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा–2025 का परिणाम, 11 मार्च को अभिलेख सत्यापन

हरिद्वार स्थित उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा–2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 11 मार्च 2026 को आयोग कार्यालय, हरिद्वार में किया जाएगा।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति (संख्या 312/12/जि0क्री0अधि0/G-2/2025-26, दिनांक 24 फरवरी 2026) के अनुसार, विज्ञापन संख्या A-1/DR(DSO)/S-2/2025 दिनांक 28 मई 2025 के तहत जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके क्रम में 2 नवंबर 2025 को लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा संपन्न हुई थी।

लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों से निर्मित प्रवणता सूची के आधार पर आयोग ने 24 फरवरी 2026 को परीक्षा परिणाम घोषित किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय द्वारा जारी विज्ञप्ति में अभ्यर्थियों से समय पर अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया में उपस्थित होने की अपील की गई है।


Spread the love