✈️ भारतीय वायुसेना में बंपर भर्ती, एयरमैन ग्रुप ‘वाई’ (मेडिकल असिस्टेंट) बैच 01/2027 के लिए आवेदन आमंत्रित
भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने एयरमैन ग्रुप ‘वाई’ के अंतर्गत मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती बैच 01/2027 के तहत की जाएगी। पदों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है।
👉 इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
🔹 पदों का विवरण
1️⃣ मेडिकल असिस्टेंट
शैक्षणिक योग्यता
- भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं पास
- न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य
- अंग्रेजी विषय में भी कम से कम 50% अंक
आयु सीमा
- अविवाहित उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2006 से 01 जनवरी 2010 के बीच हुआ हो (दोनों तिथियां सम्मिलित)
- चयन के बाद नामांकन की तिथि पर अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए
2️⃣ मेडिकल असिस्टेंट (फार्मा)
शैक्षणिक योग्यता
- 12वीं (Physics, Chemistry, Biology, English) न्यूनतम 50% अंकों के साथ
- अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंक
- फार्मेसी में डिप्लोमा या बीएससी न्यूनतम 50% अंकों के साथ
- राज्य फार्मेसी परिषद या भारतीय फार्मेसी परिषद से वैध पंजीकरण अनिवार्य
आयु सीमा
- अविवाहित उम्मीदवार : जन्म 01 जनवरी 2003 से 01 जनवरी 2008 के बीच
- विवाहित उम्मीदवार : जन्म 01 जनवरी 2003 से 01 जनवरी 2006 के बीच
- चयन होने पर नामांकन की तिथि पर अधिकतम आयु 24 वर्ष
💰 वेतनमान
- प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद : ₹26,900 प्रति माह
- प्रशिक्षण अवधि के दौरान : ₹14,600 प्रति माह
💳 आवेदन शुल्क
- सभी वर्गों के लिए : ₹550
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जाएगा
📝 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
📏 शारीरिक मापदंड
- कद (Height) : न्यूनतम 152 सेमी
- सीना (Chest) : न्यूनतम 77 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)
- वजन (Weight) : ऊंचाई के अनुपात में
- दृष्टि क्षमता (Vision) :
- एक आंख 6/6
- दूसरी आंख 6/9
🏃♂️ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)
- दौड़ : 7 मिनट में 1.6 किमी
- मेडिकल असिस्टेंट (फार्मा) को 30 सेकंड अतिरिक्त समय
- पुश-अप्स : 1 मिनट में 10
- सिट-अप्स : 1 मिनट में 10
- उठक-बैठक : 1 मिनट में 20
📌 नोट: शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी।
🌐 आवेदन की आधिकारिक वेबसाइट
👉 https://iafrecruitment.edcil.co.in
