Spread the love

“दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम, विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर बनाया गया”

दिल्ली: बुधवार शाम आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का नाम ऐलान किया गया। इसके साथ ही प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर चुना गया।

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने रेखा गुप्ता का नाम सुझाया था, जिसे भाजपा ने स्वीकार किया। पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था, जिन्होंने विधायक दल की बैठक से पहले सभी विधायकों से मुलाकात की। बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम का ऐलान हुआ।

50 साल की रेखा गुप्ता, जिन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया, दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री होंगी। उनका शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे आयोजित होगा, जिसमें 30,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

रेखा गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत हैं।


Spread the love