कोर्ट ने पुलिस जांच पर सवाल
Spread the love

नैनीताल में ‘नीली झील’ बना रहस्य का गढ़: रोहन शर्मा मौत केस में बड़ा मोड़, हादसा नहीं अब हत्या की जांच!

नैनीताल। नैनी झील से बीते दिसंबर में बरामद हुए रोहन शर्मा के शव के मामले ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पहले जिस मामले को पुलिस ने महज एक हादसा मानकर फाइल बंद करने की तैयारी कर ली थी, अब वही मामला हत्या में तब्दील हो गया है। कोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस को न सिर्फ अपनी जांच दोबारा शुरू करनी पड़ी, बल्कि अब इस केस में कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत निवासी रोहन शर्मा 24 दिसंबर को नैनीताल में कार्निवाल देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ आया था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया और उसका शव नैनी झील से बरामद हुआ। शुरुआत में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसे दुर्घटना करार दे दिया था, लेकिन मृतक के पिता पुष्कर शर्मा ने इस निष्कर्ष को सिरे से खारिज करते हुए गंभीर आरोप लगाए।

रोहन के पिता का दावा है कि घटना वाली रात उसके कुछ दोस्तों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में यह बात सामने आई कि रोहन उसी रात अपने दोस्तों के साथ ‘ठंडी सड़क’ क्षेत्र में मौजूद था। यहीं से शक की सुई उसके करीबी लोगों की ओर घूमने लगी।

मामले में नया मोड़ तब आया जब कोर्ट ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए केस को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद अब सिद्धार्थ, मोनू, रितिक, कृतिका और विदुषी शर्मा समेत पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love