Spread the love

नियम विरुद्ध वाहन संचालन के अभियोग में 74 वाहनों के चालान 08 सीज

परिवहन विभाग द्वारा नियम विरुद्ध वाहन संचालन के अभियोग में 74 वाहनों के चालान कर 08 वाहनों को सीज किया गया ।डा गुरदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन ) हल्द्वानी संभाग ने बताया कि आयुक्त महोदय द्वारा दिए निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को हेलमेट , सीट बेल्ट, ओवर स्पीड , रिफ्लेक्टर, नंबर प्लेट, फिटनेस , ई रिक्शा के द्वारा लाइट बंद कर संचालन करना , मोबाइल का प्रयोग करते हुए वाहन संचालन आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गयी।

चैकिंग अभियान में तीन ई रिक्शा, चार ऑटो और एक पिकअप वाहन को भी सीज किया गया। प्रवर्तन कार्रवाई सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र , परिवहन कर अधिकारी विमल उप्रेती, प्रमोद कर्नाटक के द्वारा की गयी। प्रवर्तन कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक गिरीश कांडपाल, नंदन सिंह, चंदन सप्याल , चंदन डैला, अनिल , गोधन सिंह, मो दानिश ,कुमारी हंसी , महेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे। साथ ही सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण की गई ।


Spread the love

You missed