Spread the love

काठगोदाम गोला पुल के पास मिला पेड़ से लटका हुआ शव

शव लगभग 15 दिन पुराना, उम्र 45 वर्ष के करीब

हल्द्वानी  गौला पुल के पास काठगोदाम में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सुचना पुलिस को दी गयी। पुलिस के पहुचने के बाद शव को फंदे सेनिचे उतारा गया। है। मृतक के पास से उसकी कोई पहचान नहीं मिलने से मृतक को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

काठगोदाम पुलिस के बताया कि गुरुवार की रात एक व्यक्ति अपने जानवरों को लेकर गौला पुल के पास से गुजर रहा था। उसने देखा कि पुल के पास फंदे में एक शव लटका हुआ है। उसने तुरंत इसकी सुचना काठगोदाम पुलिस को दी। सुचना के बाद पहुची पुलिस को गौला पुल से आगे गधेरे में पेड़ पर रस्सी के सहारे शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को फंदे से निचे उतारा शव काफी पुराना हो चुका था। अंदाजा लगाया जा  रहा है कि लाश करीब 15 दिन पुरानी होगी।

आसपास छानबीन करने पर भी मृतक से सम्बंधित कोई जानकारी हाथ नहीं लगी मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है और उसके पास से एक चश्मा, चप्पल और एक पेन मिला है। मृतक के शरीर पर जींस और शर्ट है। मृतक को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पहचान के लिए आसपास के थाने और चौकियों में सुचना जुटाई जा रही है इसके अतिर्रिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।  ।


Spread the love