Spread the love

हल्द्वानी में राजनीतिक भूकंप… कांग्रेस को झटका: पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्कर नयाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

हल्द्वानी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुष्कर नयाल ने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि हाल ही में लाखन नेगी को कांग्रेस में शामिल किए जाने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भीमताल विधानसभा सीट से पार्टी के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए लाखन नेगी को सदस्यता दिला दी।

नयाल ने आरोप लगाया कि इस फैसले से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में व्यापक असंतोष का माहौल है और लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते उन्हें यह कठोर निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ा।

पुष्कर नयाल के इस्तीफे को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, जिसका असर क्षेत्रीय समीकरणों पर पड़ सकता है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love