Spread the love

रिश्तो को ताड़-ताड़ करती बागेश्वर की घटना,प्यार के नशे में कर दिये दो घर बर्बाद

दो महीने पहले गरुड़ तहसील के रहने वाले युवक संग हुई शादी, शादी के पश्चात् पति संग हनीमून पर गई,

गरुड़ / बागेश्वर। जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक महिला शादी के दो माह पश्चात् मायके आ गई। बोली- अब मुझे मेरे प्रेमी के साथ रहना है। वापस ससुराल नहीं जाना। बेटी की बातें सुनकर मायके वाले दंग रह गए। उन्होंने इसकी वजह पूछी तो बोली कि मुझे पति पसंद नहीं आया। परिवार ने बेटी को मनाने का प्रयास किया। मगर वो जिद पर अड़ी रही।

मामला पुलिस तक पहुंचा तो फैसला लिया गया कि दुल्हन पक्ष के लोग उसके ससुराल वालों का सारा सामान लौटाएंगे तथा शादी में हुए खर्च को भी वापस देंगे। फिर दुल्हन प्रेमी के घर चली गई।  घटना गरुड़ तहसील की है। पिंगलों गांव की लड़की की दो महीने पहले गरुड़ तहसील के रहने वाले युवक संग हुई थी। शादी के पश्चात् वो पति संग हनीमून पर भी गई। दो माह तक सब कुछ सही चलता रहा।

दुल्हन भी खुश थी तथा ससुराल वाले भी, मगर 2 महीने पश्चात् दुल्हन अचानक से बोलने लगी कि उसे मायके जाने का मन कर रहा है। ससुराल वालों ने भी उसे हंसी-खुशी मायके भेज दिया।

यहां कुछ दिन रहने के पश्चात् मायके वालों ने पूछा कि बेटी वापस ससुराल कब जाओगी? तब दुल्हन ने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. दुल्हन बोली- मुझे पति पसंद नहीं आया। अब उसके साथ नहीं रहना मुझे. मेरा एक बॉयफ्रेंड है, मैं उसी के साथ रहना चाहती हूं। मायके वालों को पहले तो लगा कि वो शायद मजाक कर रही है। मगर जब दुल्हन जिद पर अड़ गई तो वो भी टेंशन में आ गए। उन्होंने उसके सामने हाथ जोड़कर कहा कि ऐसा मत करो। दो घरों की इज्जत का सवाल है। क्या पति या ससुराल वालों ने कुछ गलत किया है तुम्हारे साथ?

दुल्हन ने कहा- वो सभी बहुत अच्छे हैं। बस मुझे पति से प्यार हुआ ही नहीं, मैं अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती हूं. शादी से पहले से हमारा अफेयर था, मैं जानती थी कि आप लोग इस रिश्ते के लिए नहीं मानोगे। इसलिए मैंने आपके बोलने पर दूसरी जगह शादी कर ली, मगर मुझे पति से प्यार हुआ ही नहीं, मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं। तत्पश्चात, दुल्हन सीधे प्रेमी के घर जा पहुंची, यह बात दुल्हन के ससुराल तक भी जा पहुंची।

इस बारे में उन्होंने पुलिस से मदद मांगी. दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया. वहां भी दुल्हन ने यही कहा कि वो प्रेमी संग रहना चाहती है दोनों में से किसी भी पक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया आपस में समझौता कर लिया। दुल्हन पक्ष ने बेटी के ससुराल वालों को कहा कि वो शादी का पूरा खर्च तथा आभूषण लौटा देंगे। अब दुल्हन अपने प्रेमी संग ही रह रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे।


Spread the love