ग्रहण का असर:! होली कार्यक्रम प्रभावित, जानें पूरा टाइम टेबल
देहरादून। वर्ष 2026 का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार, 3 मार्च आज लगेगा। उत्तराखंड में यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका सूतक काल सुबह 6:20 बजे से प्रभावी हो जाएगा, जिसके चलते धार्मिक गतिविधियों पर विशेष प्रतिबंध रहेगा।
ग्रहण के कारण होली से जुड़े कुछ कार्यक्रम भी प्रभावित होंगे। सूतक काल के दौरान होलिका पूजन और दहन नहीं किया जाएगा। मंदिरों में प्रवेश, मूर्ति स्पर्श, भजन-कीर्तन और धार्मिक यात्राएं भी वर्जित मानी गई हैं। हालांकि बच्चे, बुजुर्ग और रोगी आवश्यकता पड़ने पर भोजन कर सकते हैं। आम लोगों को सलाह दी गई है कि भोजन सामग्री जैसे दूध, दही और घी में कुश या तुलसी का पत्ता रख लें।
यह खग्रास चंद्रग्रहण भारत के सुदूर पूर्वी भागों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा, जबकि देश के अन्य हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण का दृश्य ही देखने को मिलेगा।
ग्रहण के चलते हर की पौड़ी पर शाम 6:20 बजे होने वाली नियमित गंगा आरती का समय बदलकर रात 8 बजे कर दिया गया है। श्रीगंगा सभा की ओर से श्रद्धालुओं को सूचित किया गया है कि वे अपने कार्यक्रम इसी अनुसार निर्धारित करें।
ग्रहण मोक्ष के बाद शाम 6:47 बजे मंदिरों और घाटों पर साफ-सफाई की जाएगी। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि ग्रहण काल के नियमों का पालन करें और आवश्यक सावधानी बरतें।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें
