कपकोट को मिलेगी धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से एक नई पहचान
संवाददाता सीमा खेतवाल
बागेश्वर जनपद के कपकोट विधानसभा क्षेत्र हेतु की गई घोषणा संख्या-261/2024 के तहत मां भगवती/लाटू देवता मंदिर तुपेड़ को पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से कुल ₹48.70 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह घोषणा संस्कृति विभाग के अंतर्गत की गई है और इसका क्रियान्वयन आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 में होगा।
स्वीकृत धनराशि का उपयोग कार्यदायी संस्था, ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाएगा। इस संदर्भ में संबंधित प्रपत्र पर एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, और कार्यों का अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाएगा।
● ₹48 लाख 70 हजार की लागत से होगा निर्माण।
● मंदिरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
● स्थानीय धार्मिक आस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्रीय विकास में भी योगदान देगी।
