Spread the love

सारथी फाउंडेशन समिति का पंचम होली महोत्सव संपन्न, फूलों की होली और संदेशात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा मां जगदंबा बैंक्विट हॉल, मुखानी रोड में पंचम होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, विधायक सुमित हृदयेश, संस्था अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेद्र जोशी, चंद्रशेखर पांडे और गिरीश लोहनी सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ नूपुर नृत्य कला केंद्र की ओर से प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद विभिन्न महिला होली टीमों ने कुमाऊँनी होली गायन, वादन और स्वांग के माध्यम से रंगारंग एवं संदेशात्मक प्रस्तुतियां दीं।

महोत्सव में गौरी माहेश्वरी टीम, प्रगति विहार लालडांठ, राधिका होली ग्रुप, संस्कृति समागम कुसुमखेड़ा, जय मां कालिका भगवानपुर और जय ईस्ट देव सहित कई टीमों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

महिला होल्यारों ने झांकियों के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिए। सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने फूलों की होली खेलकर उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।

होली महोत्सव के दौरान साइबर अपराध से बचाव, जंगलों की कटाई रोकने, पहाड़ से पलायन रोककर स्वरोजगार को बढ़ावा देने और जागरूक मतदाता बनने जैसे विषयों पर संदेशात्मक प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने किया।विशेष रूप से एक्स डांस क्रू पिलीकोठी के संचालक सौरभ फर्त्याल की टीम ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्था अध्यक्ष नवीन पंत ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी।

कार्यक्रम में विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल, पूर्व मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, राज्यमंत्री दिनेश आर्य, रेनू अधिकारी, राहुल छिमवाल, कंचन उप्रेती, किशोर पंत, मधुकर श्रोत्रिय, हुकुम सिंह कुंवर, समाजसेवी योगेश जोशी, प्रकाश मेहता, बॉबी आर्य, नीलम मनराल, अलका जीना, प्रतिभा जोशी, हरीश पांडे, शोभा बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हेमा हरबोला, मधु सांगुड़ी, नवनीत राणा, रत्ना श्रीवास्तव, बाल किशन भट्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सारथी फाउंडेशन के सदस्य कमल जोशी, केतन जायसवाल, संदीप भट्ट, हेमा जोशी, मीना शाही, रंजना जोशी, बबिता टकवाल, रमा जोशी, कौशल्या जोशी, पूजा पंत, भावना जोशी, भगवती धपोला, उमा जोशी, आभा रौतेला, मुन्नी पंत, शीला भट्ट, डॉ. दीप्ति जोशी, संतोष गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।


Spread the love

You missed