डॉ ममता जोशी पाठक को खेल दिवस पर उत्तराखंड सरकार ने किया सम्मानित
खेल दिवस पर उत्तराखंड के लिए विभिन्न खेलो में पदक प्राप्त करने वाले खिलाडियों को उत्तराखंड सरकार ने नकद राशि से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में डॉ ममता जोशी पाठक को राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण, एक कांस्य क्रमशः लंबी कूद व 100mt रेस मे जीतने के फल स्वरूप 40000/ cash prize से सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी डॉ ममता जोशी पाठक नकद इनाम जीत चुकी है, और तीन इंक्रीमेंट प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की पहली कर्मचारी बन चुकी है। ममता की इस उपलब्धि पर सभी खेल प्रेमियों ने ख़ुशी जताई है और बधाई दी है।
बता दें कि डॉक्टर ममता जोशी पाठक वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज पवलगढ़ (कोटाबाग) में व्यायाम की शिक्षिका हैं। ममता पाठक ने साल 2021 में हरियाणा के करनाल में 100 मीटर दौड़ में कांस्य और लंबी कूद में रजत पदक जीता था। इसके बाद साल 2022 में हरियाणा के ही गुरुग्राम में 100 मीटर और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीते। जिसके लिए मार्च 2023 में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 60 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
नमिता पाठक जनपद मंत्री नैनीताल रा शि स, नरेश जोशी सचिव एथलेटिक्स एशोसिएशन नैनीताल, अंजू जोशी, रेखा धानिक, कृष्णा बिष्ट, राजकीय शिक्षक संघ जनपद नैनीताल अध्यक्ष विवेक पांडेय, जनपद मंत्री नमिता पाठक, संयुक्त मंत्री त्रिलोक चन्द्र ब्रजवासी, पूर्व मण्डली मंत्री कन्नू जोशी, लक्ष्मी काला, हेमा नेगी, रेणु बोरा, गोपाल कांडपाल आदि ने बधाई दी है।
