APK फ़ाइल गैंग के 04 आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ से अधिक का लेनदेन उजागर
मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य सामग्री बरामद – SSP नैनीताल ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया**
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में बढ़ते साइबर अपराध और ठगी पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना-चौकी प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना तल्लीताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
15 नवंबर 2025 की रात तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल और उनकी टीम द्वारा भेडियापखाण मोड़, दोगांव क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान HR98 P/1642 (NEXON) वाहन को रोका गया। वाहन में बैठे चारों व्यक्ति संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद वाहन और व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी में कुल 11 मोबाइल फोन, 09 सिम कार्ड, 01 आधार कार्ड, 03 पैन कार्ड, 03 QR कोड, 02 चेक बुक, 01 क्रेडिट कार्ड और 09 डेबिट कार्ड बरामद हुए।
दस्तावेज़ों और QR कोडों पर दर्ज विवरण संदिग्ध पाए जाने पर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया पर APK फ़ाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल करते थे, मोबाइल हैक कर बैंक लेन-देन की जानकारी प्राप्त करते थे और कमीशन पर पैसे विभिन्न म्यूल खातों (जिन्हें यह “होल्डर” कहते थे) में मंगाते थे ताकि पुलिस की नज़र से दूर रह सकें। बरामद तीन QR कोड में से एक QR कोड थाना शाहदरा, दिल्ली में दर्ज मुकदमे संख्या 22/2025 से जुड़ा पाया गया, जिसके संबंध में दिल्ली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
गिरोह द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों की जांच में अब तक ₹3,37,22,881/- (3 करोड़ 37 लाख से अधिक) का लेनदेन सामने आया है, जिसकी विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
-
शुभम गुप्ता, पुत्र संजीव गोयल (29 वर्ष), निवासी अलवर, राजस्थान – वाहन चालक
-
पियूष गोयल, पुत्र संजय गोयल (23 वर्ष), निवासी जहांगिराबाद, बुलंदशहर
-
ऋषभ कुमार, पुत्र दीपक कुमार (25 वर्ष), निवासी मोदीनगर, जिला गाजियाबाद
-
मोहित राठी, पुत्र स्व. श्रीराम राठी (25 वर्ष), निवासी महावीरपुरा, गुरुग्राम
बरामद मोबाइल फोन
शुभम गुप्ता से
-
Samsung Galaxy Fold-5
-
Samsung Z Fold
-
OPPO Reno 6 Pro
पियूष गोयल से
-
Samsung Galaxy A22 5G
-
Vivo V30
ऋषभ कुमार से
-
iPhone 12
मोहित राठी से
-
iPhone 13
-
Hero 600 Keypad Phone
वाहन की पिछली सीट से
-
OnePlus 6
-
Realme 3 Pro
-
Vivo 1818
-
09 सिम कार्ड
पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे NEXON वाहन (HR98P/1642) को भी सीज किया है। SSP नैनीताल ने इस सफल कार्रवाई पर पुलिस टीम को पुरस्कृत किया।
