भूमाफिया गिरोह का भंडाफोड़: पांच आरोपी जेल भेजे गए
देहरादून। भोले-भाले लोगों को डरा-धमकाकर उनकी जमीन हड़पने वाले कुख्यात भूमाफिया गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पति-पत्नी, उनके दो पुत्र और बहू शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी, मारपीट और जमीन कब्जाने समेत डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2025 को वादिनी अल्का सिंघल पत्नी अजय सिंघल निवासी खुड़बुड़ा, देहरादून ने थाना रानीपोखरी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने वर्ष 2016 में शांतिनगर रानीपोखरी में जमीन खरीदी थी, जिस पर वे काबिज भी हैं। लेकिन बगल में रहने वाली तारा देवी और उसके परिजन उस जमीन को अपना बताकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने विरोध किया तो जान से मार देंगे और SC/ST एक्ट के तहत झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।
शिकायत पर थाना रानीपोखरी में कमलस्वरूप, तारा देवी, अजय कुमार, विकास उर्फ विक्की और सोनी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से लोगों को धमकाकर जमीन पर कब्जा करने और धोखाधड़ी जैसे अपराधों में लिप्त है। आरोपियों पर पहले से ही कई मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं।
इसी आधार पर रविवार 24 अगस्त 2025 को पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
-
कमलस्वरूप पुत्र स्व. गंगाराम, निवासी शांतिनगर रानीपोखरी
-
तारा देवी पत्नी कमलस्वरूप, निवासी उपरोक्त
-
अजय कुमार पुत्र कमलस्वरूप, निवासी उपरोक्त
-
विकास उर्फ विक्की पुत्र कमलस्वरूप, निवासी उपरोक्त
-
सोनी देवी पत्नी विकास, निवासी उपरोक्त
आपराधिक इतिहास
इन आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, मारपीट, जमीन कब्जाने, धमकाने और धोखाधड़ी से दस्तावेज बनाने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इनके खिलाफ 2005 से लेकर 2025 तक कुल 16 से अधिक मुकदमे और एनसीआर दर्ज हैं।
1- मु0अ0स0- 07/2005 धारा 352/323/504/506 भादवि
2- मु0अ0स0- 07/2009 धारा 60/72 आब0 अधि0
3- मु0अ0स0- 33/2011 धारा 110(जी) सीआरपीसी
4- मु0अ0स0- 34/2011 धारा 110 (जी) सीआरपीसी
5- मु0अ0स0- 83/2018 धारा 452/323/504/506/427 भादवि
6- मु0अ0स0- 31/2022 धारा 420/467/468/471/120बी/506 भादवि
7- मु0अ0सं0- 14/2023 धारा 323/504/506/341 भादवि
8- मु0अ0सं0- 25/2023 धारा 147/323/504/506 भादवि
9- मु0अ0स0- 10/2025 धारा 115(2),351(2),329(3),352 BNS
10- मु0अ0सं0- 14/2025 धारा 115(2)/350(2)/329(3) BNS
11- मु0अ0स0- 16/2025 धारा 115(2)/351(2) BNS
12- मु0अ0स0- 45/2025 धारा 115(2)/351(2)/191(2)/304(2)/352/74/76 BNS
13- मु0अ0सं0- 68/25 धारा 191(2)/351(2)/329(3)/111 BNS
14-NCR न0 3/2019 धारा 504/427 भादवि
15-NCR न0 5/2021 धारा 504 भादवि
16-NCR न0 3/2022 धारा 504/427 भादवि
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि ऐसे संगठित अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। भूमाफियाओं और दबंगों को बख्शा नहीं जाएगा।
