फायर सर्विस टीम ने गिरे पेड़ को हटाकर बहाल किया यातायात
संवाददाता – सीमा खेतवाल
बागेश्वर। जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर के पास गुरुवार सुबह सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस बागेश्वर की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से कार्रवाई कर मार्ग को खोल दिया।
घटना आज 4 सितम्बर 2025 को सुबह करीब 9:58 बजे की है। जिला आपदा कंट्रोल से फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना मिली कि ट्रॉमा सेंटर के पास एक बेड़ू का पेड़ सड़क पर गिर गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया।

फायर स्टेशन इंचार्ज एलएफएम गणेश चंद्र के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने वुडन कटर की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और यातायात को सुचारू किया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार का अन्य नुकसान नहीं हुआ।
फायर रेस्क्यू यूनिट में स्टेशन इंचार्ज गणेश चंद्र के साथ एलएफएम केदार सिंह, चालक रमेश बंगारी, एफएम अनिकेत सिंह, अंजना सुप्ताल, एफडब्ल्यू काजल और एफडब्ल्यू लोकेश शामिल रहे।
