Spread the love

बार एसोसिएशन हल्द्वानी चुनाव में 26 अधिवक्ता ने कराया पहले दिन नामांकन

ख़रीदे गये 32 नामांकन पत्र में से अलग-अलग पदों के लिए 26 ने कराया नामांकन

सात मार्च को मतदान और उसी दिन होगी मतगणना

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच हल्द्वानी में भी बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अलग- अलग पदों के लिए 32 नामांकन पत्र बिके इनमे से 26 प्रत्याशियों द्वारा कल ही अपना नामांकन करा लिया गया। बता दे कि बार एसोसिएशन में सात मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन गोविंद सिंह बिष्ट और किशोर कुमार पंत ने लिए। गोविंद सिंह बिष्ट ने नामांकन पत्र जमा करा दिया है,जबकि किशोर कुमार पंत का नामांकन पत्र अभी जमा नहीं हुआ है।

उपाध्यक्ष पद पर सुनील सिंह पुंडीर, धर्मेंद्र सोलंकी, जितेंद्र सिंह बोरा और संजय कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा। इसमें से संजय कुमार को छोड़कर सभी ने नामांकन पत्र जमा भी करा दिए हैं।

महिला उपाध्यक्ष पद पर भगवती पलड़िया, सुलक्षणा श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र खरीदा।

सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट, संतोष कुमार नेगी, ललित मेर, जितेंद्र सिंह बिष्ट ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके बाद नामांकन पत्र जमा कराए, जिसमे सभी ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

संयुक्त सचिव पद पर योगेश कुमार लोहानी, विपिन कुमार एवं प्रदीप लोहनी ने नामांकन पत्र क्रय कर जमा कराए।

संयुक्त सचिव प्रेस के लिए योगेश कुमार पाठक, रविंद्र पाल सिंह तोमर, सुधांशु तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार ने पर्चा खरीदा।

लेखाधिकारी पद पर राजेंद्र प्रसाद पांडे, गौरव सिंह बिष्ट ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर वशीरत जहां, मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी ने नामांकन किया।

सदस्य पद पर पंकज कंबडवाल, मोहित पांडे, लोकेश राज चौधरी, हरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार सागर, विवेक कुमार गुप्ता, विनोद कुमार श्रीमाली ने नामांकन पत्र क्रय किया, जिसमे विवेक कुमार गुप्ता को छोड़ सभी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सदस्य महिला पद पर नीलू शर्मा, हिना बोरा ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

आज रविवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन पत्र जमा होंगे। सोमवार 4 मार्च को नामांकन की जांच और नाम वापसी होगी। चुनाव प्रकिया संपन्न करने में दीवान सिंह बिष्ट, भुवन गुणवंत, महेश सोराड़ी, महेंद्र सिंह, निर्मल थापा, गोकुल पनेरू, दलीप सिंह रावल किशोर जोशी, ललित मोहन जोशी, हरप्रीत सिंह बृजेश बिष्ट, सौरभ बिष्ट, भगवती आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love